{"_id":"5b0175914f1c1bd0408b6bec","slug":"15268222855-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावड़ के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में गर्मियों की छुटिटयो में चलेगी एक्सट्रा क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावड़ के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में गर्मियों की छुटिटयो में चलेगी एक्सट्रा क्लास
Updated Sun, 20 May 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
लावड़। कस्बा स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए गर्मी की छुट्टियों के दौरान तीन घंटे की निशुल्क एक्सट्रा क्लास चलाने का निर्णय किया है। सरकारी स्कूल होने के बाद भी विद्यालय प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं प्राइवेट ट्यूशन की मोटी फीस से बचाने के लिए यह कदम उठाया है।
प्राइवेट स्कूलों में अपने छात्र-छात्राओं के लिए एक्सट्रा क्लासेज का आयोजन किया जाता है, मगर एडेड स्कूल में अभी तक ऐसी सुविधा नहीं है। ऐसे में अपने छात्र-छात्राओं को प्राइवेट ट्यूशन के बोझ से बचाने के लिए लावड़ के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज ने इसकी पहल की है। इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मियों की छुट्टी के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं प्राइवेट ट्यूशन के भरोसे हो जाते हैं। उन्हें इनमें शिक्षा लेने के लिए भारी फीस देनी पड़ती है। स्कूल की ओर से आगामी वर्ष में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को गर्मी की छुट्टी के दौरान एक्सट्रा क्लास निशुल्क चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को ऐसी सुविधा नहीं मिलने से उन्हें मजबूरी में प्राइवेट ट्यूटर के पास जाना पड़ता है। इसका उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ़ पड़ता है। इससे बचाने के लिए और छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने के लिए स्कूल की ओर से यह इंतजाम किया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में 21 मई से सुबह सात बजे से दस बजे तक की तीन घंटे की एक्सट्रा क्लास चलाई जायेंगी, जो सप्ताह में तीन दिन चलेंगी। जिसमें मुख्यत: फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री का अध्ययन कराया जायेगा।
मुख्य बातें
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए निशुल्क चलेंगी तीन घंटे की क्लास
प्राइवेट ट्यूशन के बोझ से बचाने के लिए स्कूल प्रबंधन ने किया निर्णय