फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टिकौला शुगर मिल का पेराई सत्र बंद

टिकौला शुगर मिल का पेराई सत्र बंद

Fri, 18 May 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
टिकौला शुगर मिल का पेराई सत्र बंद
बहसूमा। टिकौला शुगर मिल बृहस्पतिवार देर रात बंद हो गई। मिल ने पेराई सत्र बंद करने का तीसरा और अंतिम नोटिस 15 अप्रैल चस्पा कर दिया था।
विज्ञापन

टिकौला शुगर मिल का पहिया 195 दिन घूमा है। बीती देर रात मिल की चिमिनियों से उगल रहा धुआं बंद हो गया। इसके साथ ही मिल का पेराई सत्र संपन्न हो गया। मिल अधिकारियों ने तीसरा और अंतिम नोटिस 15 मई को चस्पा कर किसानों से गन्ना आपूर्ति करने की अपील की थी। मिल के अध्यासी अध्यक्ष महेश चंद शर्मा ने बताया कि मिल ने इस सत्र में 125.21 लाख कुंतल गन्ना खरीद कर 13.5 रिकवरी प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल गत वर्ष से इस वर्ष 33 दिन अधिक चली। मिल ने 21 लाख कुंतल अधिक गन्ने की पेराई की है। शर्मा ने बताया कि मिल ने समस्त क्षेत्र के गन्ने की खरीदने के बाद ही मिल बंद किया है। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया है।

प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया
बहसूमा। कस्बे के बाईपास स्थित जेएसएस एजूकेशन एकेडमी में शुक्रवार को प्रथम अभिभावक एवं छात्रों की बैठक हुई। इसमें अभिभावकों से बच्चों की प्रोग्रेस के विषय में खुलकर वार्ता हुई। इस उपलक्ष्य में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभांरभ स्कूल के चेयरमैन विजय बहादुर व कृष्ण आनंद ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किया। अभिभावकों ने शिक्षकों से बच्चों के प्रोग्रसिव रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले बच्चों की माताओं को बुलाकर केक कटवाया तथा बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्कूल सचिव नेहा ने स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया। चेयरमैन विजय बहादुर ने कहा कि बच्चों अपने जीवन में मां, मातृभाषा एवं गुरु को हमेशा याद रखना चाहिए। मातृ भाषा आंखें होती हैं जबकि अन्य भाषाएं आंखों का चश्मा है। उन्होंने डॉ. अब्दुल कलाम का कथन बताया कि आपके पास सपने होने चाहिए और उन सपनों को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम और अनुशासन होना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य बिंदू सचदेवा, देवेश, राहुल, श्वेता, भावना, मोनिका, अनु एवं पारुल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान की हत्या के खिलाफ जाम लगाया
बहसूमा। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव खोड़दयालपुर के प्रधान अर्जुन की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद मवाना में उसके शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इसके बाद बहसूमा पुलिस ने कस्बे से मवाना की ओर जाने वाले वाहनों को बहसूमा बाईपास से निकाला। इससे काफी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, इस संबंध में एसओ अजय चौधरी का कहना है कि खोड़दयालपुर के प्रधान अर्जुन की हत्या के विरोध में मवाना में जाम लगने के कारण वाहनों को बाईपास से निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed