फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शराब के नशे में कार सवारों ने महिला को कुचला, बच्चो समेत छह घायल

शराब के नशे में कार सवारों ने महिला को कुचला, बच्चो समेत छह घायल

Sun, 13 May 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में कार सवारों ने महिला को कुचला, बच्चो समेत छह घायल
दौराला। वलीदपुर गांव में रविवार सुबह घर के निकलकर हाइवे पार कर रही एक महिला को नशे में कार चला रहे युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला कार और सड़क किनारे खड़ी महिन्द्रा पिकअप के बीच कुचल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप डिवाइडर के दूसरी ओर जा पहुंची। इसकी चपेट में आने से बाइक सवार दंपति और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। टोल एंबुलेंस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, ग्रामीणों ने हंगामा कर घंटों तक महिला का शव नहीं उठने दिया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की आर्थिक मदद कराने का आश्वासन दिया। वहीं, पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव वलीदपुर निवासी 45 वर्षीय नाजमा पत्नी मोहसिन रविवार सुबह अपने घर से निकलकर हाइवे पार कर रही थी। उसके घर के सामने सड़क किनारे गांव के ही एक युवक की महिन्द्रा पिकअप गाड़ी खड़ी हुई थी। महिला उसके पीछे पहुंची। इसी दौरान हरिद्वार की ओर से तेज गति से आ रही बेकाबू कार ने सड़क से नीचे उतरकर महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इससे नाजमा कार एवं महिन्द्रा पिकअप के बीच बुरी तरह से कुचल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं कार की टक्कर लगने से महिन्द्रा पिकअप भी तेजी से आगे की ओर बढ़ी तथा डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जा पहुंची। इसकी चपेट में आकर बाइक सवार खिर्वा जलालपुर निवासी कौसर अब्बास, उसकी पत्नी नगमा और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने कार चालक को दबोच लिया। कार सवार अन्य दो युवक भी घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों को मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने महिला के शव को हाइवे के पास रख हंगामा करके जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया मगर ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजे एवं प्रशासनिक अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। जिस पर पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद दिए जाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने कार चालक गांव महेश्वरी, थाना घारवेड़ा हरियाणा निवासी संदीप पुत्र प्रताप को हिरासत में ले लिया। उसके दो साथी मनोज और टीटू को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार ने दौराला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दो दिन पहले हुई थी मृतका के देवर की मौत
रविवार सुबह वलीदपुर गांव में हुए हादसे में मृतका नाजमा के देवर मीरे की दो दिन पहले हार्टअटैक से मौत हुई थी। इसके चलते परिजन पहले से ही गमजदा थे। रविवार को परिवार पर एक ओर कहर टूट गया, जिससे परिवार का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवार तीनों युवक थे नशे में
वलीदपुर में हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार सवार तीनों युवकों को पकड़ा। वे नशे में थे। कार में शराब की बोतलें और गिलास भी पड़े थे। पुलिस ने कार सवार दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया तथा चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया कि तीनों हरिद्वार घूमने गए थे।

मृतका के पति की तबीयत बिगड़ी
हादसे की जानकारी पाकर मृतका का पति मोहसिन गांव पहुंचा तो शव देखकर उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया मोहसिन को दो बार हार्टअटैक हो चुका है। परिजनों ने उसे आनन-फानन में चिकित्सक के पास भेजा।

परिवार में मचा कोहराम
मृतका नाजमा के पति मोहसिन खतौली में ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता है। उसकी तीन बेटियां हिना, रजिया और रूबी का मां की मौत के चलते रो-रोकर बुरा हाल है।

मौत में जा रहे थे, हुए हादसे का शिकार
हादसे के चलते महिन्द्रा पिकअप डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर जा पहुंची। इसकी चपेट में आने से खिर्वा जलालपुर निवासी कौसर अब्बास अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुजफ्फरनगर मौत में जाते समय घायल हो गए। उन्हें मोदीपुरम से मेरठ रेफर कर दिया है। उनके परिजनों ने भी दौराला थाने में तहरीर दी है।


कार को कब्जे में लेकर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। अन्य दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसकी रिपोर्ट तहसील भेजी जायेगी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। -मनोज मिश्र, इंस्पेक्टर दौराला
मुख्य बातें
रविवार सुबह हाइवे पर वलीदपुर गांव के सामने हुआ हादसा
महिला, कार और महिन्द्रा पिकअप गाड़ी के बीच बुरी तरह कुचली, मौत
पिकअप डिवाइडर के दूसरी तरफ पहुंची, इसकी चपेट में आकर बाइक सवार दंपति और दो बच्चे घायल
ग्रामीणों ने किया हंगामा, घंटो बाद उठने दिया महिला का शव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed