{"_id":"5af8644d4f1c1be7408b5114","slug":"152622804119-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलावदा के गुलाब महका रहे हैं दुबई को।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलावदा के गुलाब महका रहे हैं दुबई को।
Updated Sun, 13 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
फलावदा। कस्बे के आसपास गुलाब की खेती किसानों को मालामाल कर रही है। यहां के गुलाब देश समेत विदेशों में अपनी खुशबू से महफिलों को सराबोर कर रहे हैं। कस्बे में पैदा किए गए गुलाब के कई रंगों के फूल दिल्ली से चेन्नई भेजे जाते हैं। वहां से उन्हें हवाई जहाज से विदेश भेजा जाता है। विदेश पहुंचने के बाद कस्बे के ये फूल वहां की महफिलों की रौनक बनाते हैं। कस्बे के बातनौर और गड़ीना मार्ग पर कई किसानों ने गन्ने की खेती छोड़ गुलाब को अपना लिया है। रेड, ब्लैक, महरून व्हाइट आदि कई रंग के गुलाब की यहां खेती की जाती है। गुलाब की खेती करने वाले किसान रघुनाथ एवं सुशील का कहना है कि गुलाब की खेती में मुनाफा काफी है। इस खेती में खर्च भी कम आता है और फूल अच्छी कीमत पर बिक जाते हैं। गुलाब के फूलों की मांग बहुत ज्यादा है, लेकिन कम लोगों द्वारा फूलों की खेती करने से मांग पूरी नहीं हो पाती है। फूलों की खेती में मेहनत कम और मुनाफा अधिक है। इसमें काम करने वाले मजदूर भी आसानी से मिल जाते हैं। मजदूरों को पूरे दिन धूप में काम नहीं करना पड़ता है। शाम चार बजे के बाद फूलों की तुड़ाई की जाती है। इसके बाद दिल्ली ऑर्डर पर भेज दिए जाते हैं। वहां से देश-विदेश में सप्लाई किए जाते हैं। अधिकतर फूल सऊदी अरब भेजे जाते हैं। जहां पर ये फूल महफिलों की रौनक बढ़ाते हैं। दिल्ली के आड़ती हजारों रुपए किलो की दर से फूल खरीदते हैं। इसके बाद कई गुना अधिक मुनाफा लेकर अच्छी कीमत पर सऊदी अरब भेज देते हैं। ये वहां पर भारत का नाम रोशन रहे हैं। वहीं, होटलों में भी इनको गुलदस्तों में सजाया जाता है।
जवान समेत दो का शांतिभंग में चालान
फलावदा। पुलिस ने भाभी से मारपीट करने के मामले में सीआरपीएफ के जवान समेत ग्राम नेडू निवासी दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। ग्राम नेडू निवासी जगत सिंह पुत्र धनपाल सीआरपीएफ में अयोध्या में तैनात है। बताया कि फिलहाल वह छुट्टी पर अपने घर ग्राम नैडू आया हुआ है। शनिवार को जगत सिंह की किसी बात को लेकर चाचा के पुत्र ज्ञानचंद की पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि जगत सिंह ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग में जगत सिंह एवं ज्ञानचंद का चालान कर मवाना उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किया। वहां से उन्हें जमानत दे दी गई।