फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कुलंजल-ननिहाल में आये दस वर्षीय छात्र की राजवाहा में डूबने से मौंत

कुलंजल-ननिहाल में आये दस वर्षीय छात्र की राजवाहा में डूबने से मौंत

Sun, 13 May 2018 09:16 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
कुलंजल-ननिहाल में आये दस वर्षीय छात्र की राजवाहा में डूबने से मौंत
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव कुलंजन में ननिहाल में आया दस वर्षीय छात्र रविवार दोपहर में नहाते समय रजवाहे में डूब गया। उसका सिर पानी में कूदने के दौरान ईंट में जा लगा। जिससे वह दोबारा से पानी के ऊपर नहीं आ सका। इस पर नहा रहे युवकों ने उसकी तलाश की तथा पानी से बाहर निकाला। वह तब तक दम तोड़ चुका था। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उधर, छात्र के उसके परिजन बिना पुलिस कार्रवाई किए अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन

कुलंजन गांव निवासी रियाजुद्दीन पुत्र शमशुद्दीन की पुत्री गुलनाज का निकाह बागपत के तिलपनी गांव निवासी वाजिद से हुआ है। गुलनाज को तीन बच्चे हुए। जिनमें एक बेटा और दो बेटी। गुलनाज की चार वर्ष पूर्व मायके में ही कुत्ते के काटने से मौत हो चुकी है। वाजिद के बड़ी बेटी, दूसरे नंबर पर दस वर्षीय पुत्र वसी और सबसे छोटी बेटी है। वसी कक्षा छह में पढ़ता था। स्कूल की छुट्टी के चलते वह ननिहाल गांव कुलंजन आया हुआ था। वसी रविवार दोपहर रजवाहे में नहा रहा था। वह पानी में कूदा तो उसका सिर ईंट में जा लगा। इसके चलते वह पानी से बाहर नहीं आ सका। वहीं, नहा रहे युवकों ने उसे पानी से बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वसी की मौत पर घर में कोहराम मच गया। उधर, वसी के परिजन बिना पुलिस कार्रवाई किए शव को अपने साथ तिलपनी बागपत के लिए रवाना हो गए। इस मामले में पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

मुख्य खबरें
गर्मी की छुट्टी में ननिहाल में आया था दस वर्षीय छात्र वसी
परिजन बिना पुलिस कार्रवाई किए शव अपने साथ ले गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed