फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तूफान का खतरा बरकरार, चलेगी धूल भरी आंधी

तूफान का खतरा बरकरार, चलेगी धूल भरी आंधी

Wed, 09 May 2018 03:04 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
तूफान का खतरा बरकरार, चलेगी धूल भरी आंधी
मोदीपुरम (मेरठ)। एनसीआर और वेस्ट यूपी में तूफान का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। सोमवार देर रात से मंगलवार तड़के तक 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। बूंदाबांदी से दिन का तापमान पांच डिग्री तक गिर गया। मंगलवार रात से फिर आंधी का दौर शुरू हो गया। वैज्ञानिकों की मानें तो 12 मई तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव रहेगा। 13 मई को पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर मौसम बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र से शुरू हुए तूफान का केंद्र राजस्थान रहा। राजस्थान और हरियाणा की तरफ बने साइक्लोन से वेस्ट यूपी, पूर्वी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में धूल भरी आंधी की रफ्तार बढ़ते-बढ़ते 80 किमी प्रति घंटे पर पहुंच गई थी। इसका असर भी कहीं ज्यादा तो कहीं कम रहा। आसमान पर हर जगह धूल का गुबार ही नजर आया। मंगलवार दोपहर तक मौसम ऐसा ही बना रहा, जिसके बाद आसमान साफ हो गया तो धूप भी निकल आई। लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से आसमान पर धूल की परत चढ़नी शुरू हो गई। रात होते-होते फिर से धूल भरी आंधी शुरू हो गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 56 व न्यूनतम 30 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र की ओर सक्रिय सिस्टम
राजस्थान और हरियाणा की ओर से बने साइक्लोन का असर पहाड़ी क्षेत्र की तरफ दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मंगलवार से मसूरी, चमोली, शिमला, नैनीताल, धर्मशाला समेत अन्य कई जगहों पर बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश और आंधी के बीच वहां पर भी मौसम बदला हुआ है। जिसका असर आने वाले दो से तीन दिनों में मैदानी क्षेत्रों में भी दिखेगा। तूफान या धूल भरी आंधी का असर वेस्ट यूपी और एनसीआर से फिलहाल बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 किमी की रफ्तार सामान्य
मौसम विभाग के अनुसार सामान्य हवा की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा मानी जाती है। इससे तेज हवा का चलना ठीक नहीं है। सोमवार रात से हवा की शुरुआत भी 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुई, जो बाद में 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई। आधी रात तक यह सीमा 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई। इसका असर देर तक रहता और रफ्तार बढ़ती तो ये तूफान में बदल सकती थी।

मौसम में रहेगा उतार चढ़ाव
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि एनसीआर व वेस्ट यूपी में तूफान का खतरा कम हो गया है। वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं का दौर चलेगा। हल्की बारिश के भी आसार हैं। 10 से 12 मई तक मौसम में उतारचढ़ाव का अनुमान है। वहीं, मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 12 मई तक मौसम मिलाजुला रहेगा। तापमान 40 डिग्री तक भी जा सकता है। 13 मई को पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम फिर बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed