{"_id":"5ae3974b4f1c1b9d098b6cff","slug":"1524864843349-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
49 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद
Updated Sat, 28 Apr 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति वर्ष 2018-2019 के लिए शुक्रवार हो हुए मतदान में 2469 मतदाताओं ने वोट डाले। इसके साथ 21 पदों के लिए 49 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। आज शनिवार सुबह 8:30 बजे से मतगणना शुरू होगी।
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव अधिकारी मंडल के आरएच अंसारी, जगदीश गिरी और नगेंद्र यादव ने बताया कि नौ पदाधिकारियों और 12 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए इस चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री प्रशासन, संयुक्त मंत्री प्रकाशन, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के अलावा 06-06 वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों सहित 21 पदों के लिए 49 उम्मीदवार मैदान में रहे।
शांतिपूर्ण हुआ चुनाव
शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक हुआ चुनाव शांतिपूर्ण रहा। चुनाव मंडल के अनुसार मतदान समाप्ति तक 2469 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल मतों की संख्या 3481 थी जिनके लिए 14-14 टेबिल बनायी गयी थी। किसी भी उम्मीदवार को मतदान कक्ष में रहने की अनुमति नही थी तथा न ही किसी पदाधिकारी को अंदर रहने दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
समर्थकों से मांगे वोट
मतदान के दौरान मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव में जातिगत गठबंधन के लिए सभी वरिष्ठों ने अपने पैनल व गठबंधन के लिए लाईनों में खड़े होकर अपने समर्थकों के लिये वोट मांगे।
ये भी पहुंचे मतदान करने
इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपर महाधिवक्ता कृष्ण पहल, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, यूसुफ कुरैशी, केके शर्मा किशनी, रालोद नेता राजकुमार सांगवान, भाजपा नेता सुनील भराला, अजय गुप्ता, सुशील गुर्जर, सपा जिलाध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह, सच संस्था के अध्यक्ष संदीप पहल आदि ने अपने मतों का प्रयोग किया।
मतदान को दी प्राथमिकता
मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव में महिला अधिवक्ता दीप्ती चौधरी अपनी शादी से दो दिन पहले मतदान करने पहुंचीं। उनका कहना था कि परिवार के लोगों ने उन्हें बहुत मना किया था। लेकिन वह चुनाव में वोट डालने को प्राथमिकता देती हैं।