फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जुगाड़ की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

जुगाड़ की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Fri, 27 Apr 2018 08:44 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
जुगाड़ की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
मवाना। जुगाड़ की टक्कर से शुक्रवार दोपहर बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। चौकी पहुंचे परिजनों ने कार्रवाई की मांग की परंतु बाद में बिना कार्रवाई किए परिजन शव ले गए।
विज्ञापन

गांव अगवानपुर निवासी सीमा शुक्रवार को अपने पति इकराम और तीन वर्षीय बच्चे को लेकर बिसौला गांव निवासी अपनी बहन रूबिना पत्नी शहजाद के यहां जा रही थी। मवाना मार्ग पर सिंडिकेट बैंक के सामने पीछे से ईंट लेकर ले जा रहे एक जुगाड़ ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे एंबुलेंस में लेकर अस्पताल ले जाने लगे। इस दौरान सीमा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर मवाना खुर्द स्थित पुलिस चौकी पहुंचे और जुगाड़ चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और भट्ठे से तीन लोगों को हिरासत में लेकर चौकी आ गई। चौकी पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इस पर परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को परिजनों के हवाले कर दिया। एसएसआई करतार सिंह का कहना है कि मृतका सीमा के परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। जिसके चलते शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मौत बनकर धड़ल्ले से दौड़ रहे
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी जुगाड़ सड़कों पर मौत बनकर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। आए दिन ये जुगाड़ हादसे का सबब बने हुए है। आरटीओ और पुलिस विभाग की जानकारी के बावजूद अवैध रूप से सड़क पर दौड़ रहे है। इन जुगाड़ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। हालांकि कोर्ट ने जुगाड़ को नष्ट करने के आदेश दे रखे हैं। पूर्व में भी जुगाड़ कई बड़े हादसों का सबब बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
महिला पति और तीन वर्षीय बच्चे के साथ बहन की ससुराल जा रही थी
मवाना मार्ग पर सिंडीकेट बैंक के सामने हुआ हादसा

मंडल मंत्री बनाए जाने पर स्वागत किया
मवाना। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ में दोबारा मंडल में मंत्री बनाए जाने पर शुक्रवार को राकेश कुमार का बीआरसी कार्यालय पर स्वागत किया गया।
मवाना खुर्द स्थित बीआरसी कार्यालय पर प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ में राकेश कुमार के दोबारा मंडल का मंत्री बनाए जाने पर स्वागत समारोह कार्यक्रम रखा। इस दौरान सदस्यों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। एबीएसए ध्यानचंद ने राकेश कुमार का स्वागत करते हुए उनके द्वारा शिक्षा जगत में किए कार्यों और योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर कुलदीप, मनु काकरान, दीपक वर्मा, नवीन राणा, जयकरण, प्रीतिंदर, गौरव कुमार, मुनीर, नवनीत, सुरेशपाल, जगमोहन, हेमेंद्र, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed