{"_id":"5ae239994f1c1b87028b6abd","slug":"152477532113-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मासूमों के साथ ट्रेन के आगे कूदी मां, तीनों के चिथड़े उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मासूमों के साथ ट्रेन के आगे कूदी मां, तीनों के चिथड़े उड़े
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मासूमों के साथ ट्रेन के आगे कूदी मां, तीनों के चिथड़े उड़े
दौराला/मेरठ। सकौती रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार देर शाम एक महिला दो बच्चों को लेकर नौचंदी एक्सप्रेस के सामने कूद गई। इस दिल दहला देने वाली घटना में मां और दोनों बच्चों के चिथड़े उड़ गए। वहीं, प्लेटफार्म पर अफरातफरी मच गई। जीआरपी के अनुसार करीब 28 साल की महिला के हाथ पर ‘अंजू गौतम’ लिखा मिला है। वहीं, एक बच्चा दूधमुंहा तो दूसरे की उम्र करीब तीन साल है। शिनाख्त न होने पर क्षतविक्षत तीनों शवों को मोर्चरी भेज दिया गया।
जीआरपी के अनुसार यह महिला सकौती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दोनों बच्चों को लेकर बैठी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 6:30 बजे सहारनपुर की ओर से मेरठ आ रही नौचंदी लिंक एक्सप्रेस सकौती रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन को देखकर महिला दोनों बच्चों को लेकर पटरी पर कूद गई। जब तक वहां मौजूद यात्री कुछ समझ पाते, ट्रेन तीनों को रौंदते हुई निकल गई।
दहल उठा हर किसी का दिल
यह भयावह दृश्य जिसने देखा, उसका दिल दहल गया। महिला और उसके दोनों बच्चों के क्षतविक्षत अंग इधर-उधर फैल गए। महिला के इस आत्मघाती कदम को कोई समझ नहीं सका और देखते ही देखते तीन जिंदगी मौत का शिकार हो गईं। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों का कहना था कि महिला आत्महत्या करने से कुछ देर पहले ही स्टेशन पर आई थी। जब पुलिस तीनों के शरीर के अंगों को जगह-जगह से इकट्ठा कर रही थी तो सभी यही कह रहे थे कि भगवान ऐसा दिन किसी को न दिखाए।
विज्ञापन
नहीं हो पाई शिनाख्त
जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार के अनुसार स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और आसपास के लोगों से महिला के शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। केवल एक ही क्लू मिला कि महिला के सीधे हाथ पर अंजू गौतम लिखा हुआ था। शवों की शिनाख्त और आत्महत्या के कारणों की जांच करने में जीआरपी जुट गई है।
खास बातें:
सकौती स्टेशन पर दिल दहलाने वाली घटना, प्लेटफार्म पर मची अफरातफरी
एक दूधमुंहा तो दूसरा बच्चा तीन साल का, तीनों की नहीं हुई शिनाख्त
करीब 28 वर्षीय महिला के हाथ पर लिखा मिला ‘अंजू गौतम’