{"_id":"5ad9f4b84f1c1b9d098b587f","slug":"152423340113-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्जा मंत्री को भेजा पत्र।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्जा मंत्री को भेजा पत्र।
Updated Fri, 20 Apr 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। नागरिक अधिकार मंच के राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार शर्मा ने सूबे के ऊर्जा मंत्री से गांव मीवा में लगाए निम्न स्तरीय केबल एवं मीटर की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश के उर्जा मंत्री को भेजे पत्र में रामकुमार शर्मा कहा कि उन्होंने 20 जनवरी तथा 8 फरवरी को विद्युत निगम के आला अधिकारियों से गांव में लगाए गए निम्न स्तरीय केबल तथा मीटर की शिकायत की थी। उनके द्वारा इस शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया है। जनहित में निम्न स्तर के मीटर और केबल से कोई जनहानि न हो। इसके लिए विद्युत निगम के अधिकारियों को तीव्र गति से कार्रवाई के लिए आदेशित किए जाने की मांग की है।
नगर में फ्लैग मार्च निकाला
मवाना। अफवाह के मद्देनजर सावधानी बरतते हुए पुलिस ने शुक्रवार को नगर में फ्लैग मार्च निकाला। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर बीते एक सप्ताह से कश्मीर में मासूम की अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या की बाबत 20 अप्रैल को भारत बंद का मैसेज वायरल हो रहा था। जिसके मद्देनजर पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। फ्लैग मार्च में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव तथा सीओ यूएन मिश्र भी शामिल रहे।