{"_id":"5ad9ed384f1c1b042e8b47cb","slug":"15242314817-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्प्रिंग डेल्स में वैलकम पार्टी का आयोजन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्प्रिंग डेल्स में वैलकम पार्टी का आयोजन।
Updated Fri, 20 Apr 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को धूमधाम से वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिवानी एवं कृष्णा ने वेलकम डांस के माध्यम से किया। इसके बाद वाणी एंड भूमि ग्रुप ने पार्टी विद द भूतनाथ सांग पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। एकलव्य एवं शिप्रा ग्रुप ने काला चश्मा और अवनि तथा श्रेया ग्रुप ने गिद्दा प्रस्तुति दी। कक्षा एलकेजी की छात्रा मिशिका रस्तोगी ने मस्त-मस्त गाने पर थिरककर समां बांध दिया। प्रधानाचार्या मीनू रस्तोगी ने सभी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में तनिशा, डॉली वर्मा, आरती रस्तोगी, वर्षा खुराना, रेनू, पूनम, नैना आदि का सहयोग रहा।
फायरिंग में नौ वर्षीय बालक समेत दो घायल
मवाना।
मोहल्ला काबली गेट में स्थानीय तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। इसकी चपेट में आकर घर के बाहर खेल रहा नौ वर्षीय बालक घायल हो गया। वहीं, एक अन्य युवक भी जख्मी हो गया। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि उसकी मां ने थाने में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मोहल्ला काबली गेट निवासी विनोद पुत्र बलजीत ने बताया कि बीती बृहस्पतिवार देर रात कुछ लोगों ने उसके ताऊ के पुत्र सोनू पुत्र महेंद्र से मारपीट कर दी थी। इस मामले में उन्होंने थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि मारपीट करने वाले तीन युवकों ने शुक्रवार शाम फायरिंग कर कर दी। जिसमें घर के बाहर खेल रहा उनका नौ वर्षीय भांजा मयंक पुत्र संजय छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मोहल्ले का युवक मोनू भी छर्रे लगने से घायल हो गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विनोद ने बताया कि कुछ दिन से उनकी बहन शारदा छोटा मवाना से अपने मायके मोहल्ला काबली गेट आई हुई थी। परिजनों ने घायल बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने चिकित्सा सुविधा के अभाव में बच्चे को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी में असुविधाओं का हवाला देते हुए रोष जताया है। इस पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में ले रखा है। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाह का कहना है कि अभी इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। वहीं, हिरासत में लिये युवक की मां ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि उसके बेटे को झूठा फंसाया है। पुलिस ने समझा-बुझाकर महिला को शांत किया।
मुख्य बातें
मोहल्ला काबली गेट के घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया
आरोपी युवक की मां ने थाने पहुंचकर किया हंगमा