{"_id":"5ad9069c4f1c1b60098b57e9","slug":"152417244616-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक हादसे मे बाईक सवार की मोत,एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक हादसे मे बाईक सवार की मोत,एक घायल
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत
मेरठ। बुधवार देर रात रजबन थाना सदर निवासी दो युवक गढ़ की ओर से वापिस घर लौट रहे थे। जब दोनों युवक भावनपुर थाना स्थित काली नदी के समीप पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रही बाइक के साथ टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को निजी नर्सिंग होम मे भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।
थाना सदर के रजबन निवासी शुभम (18) पुत्र बाबूराम मूल रूप से उन्नाव के रामपुर खंदेडी के रहने वाले है। वह रजबन स्थित एक डेयरी पर मजदूरी करता था। उसके पिता ने बताया कि बुधवार को देर शाम वह अपने दोस्त सोनू निवासी सौफीपुर के साथ बाइक से अपने गांव रामपुर खंदेडी जा रहे थे। लेकिन किसी कारणवश दोनों गढ़ के समीप से ही वापस रजबन लौट रहे थे। जब शुभम और सोनू भावनपुर क्षेत्र स्थित काली नदी के समीप पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रही अज्ञात बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही शुभम और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नेे दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम मे भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुभम की मौत हो गई। एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक शुभम के पिता की ओर से तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
खास बातें:
बुधवार देर शाम गढ़ की ओर से घर लौट रहे थे वापिस