{"_id":"5ad9069a4f1c1b56098b5632","slug":"15241724446-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओ की समीक्षा करने राली चौहान पहुंचे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओ की समीक्षा करने राली चौहान पहुंचे सांसद
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांच मई तक घर-घर पहुंचेंगी केंद्र सरकार की योजनाएं
मेरठ। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करने के लिए सांसद गांव राली चौहान पहुंचे। जहां सांसद ने ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी की। वहीं सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आगामी पांच मई तक घर-घर पहुंचाने का आश्वासन दिया।
गांव राली चौहान स्थित प्राइमरी पाठशाला में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। जहां ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, इंद्रधनुष योजना, पेंशन योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना आदि की समीक्षा की। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी प्रमोद सिरोही, मुख्य विकास अधिकारी आर्यिका अखौरी, ग्राम सचिव लोकेश शर्मा, विद्युत विभाग से एसडीओ और एडीओ पंचायत अधिकारी आदि मौजूद रहें। इस मौके पर भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आगामी पांच मई तक घर-घर पहुंचाने का आश्वासन दिया। भाजपा कार्यकारणी सदस्य हरवीर पाल, पंकज गर्ग, सुशील काम्बोज, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।