{"_id":"5ad602174f1c1b5c098b513b","slug":"15239746815-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावड़ में काली पट्टी बांधकर निकाली मौन रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावड़ में काली पट्टी बांधकर निकाली मौन रैली
Updated Tue, 17 Apr 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावड़। कस्बा लावड़ में मंगलवार को चौधरी बारू सिंह जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने कठुआ की आसिफा को न्याय दिलाने के लिए काली पट्टी बांधकर मौन रैली निकाली। हाथों में स्लोगन लिखे बैनर लेकर बच्चों ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
प्रधानाचार्या नीरू चौधरी के नेतृत्व में आसिफा हत्याकांड को लेकर मौन रैली निकाली गई। रैली विभिन्न मार्गों छोटा बाजार, टंकियान, काजियान, सैनी चौराहा, टेंपो स्टैंड आदि मार्ग से होकर गुजरी। नीरू चौधरी ने कहा कि आज देश में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सरकार को इसको लेकर सख्त कानून बनाने की जरूरत है। जिससे इस तरह के अपराध करने वालों को सख्त सजा मिल सके। इस दौरान फुरकान, पीयूष, नीतू, वेदिका, अंतिम, चिंटू, रूपा, आरती, रमा, भारती, प्रिया, उदित, शालिनी आदि मौजूद रहे।