फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसडीएम ने किया पालिका के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी(चपरासी)को निलंबित

एसडीएम ने किया पालिका के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी(चपरासी)को निलंबित

Tue, 17 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने किया पालिका के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी(चपरासी)को निलंबित
एसडीएम ने सफाई कर्मचारी को किया निलंबित
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका ईओ का अतिरिक्त कार्य देख रहे एसडीएम राकेश कुमार सिंह नगर की व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। सोमवार को पालिका कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर में जिन जगहों पर अतिक्रमण है, उसकी सूची तैयार करने और दो दिनों केे भीतर अतिक्रमण धारकों से खुद ही अतिक्रमण को हटा लेने की चेतावनी दी। इस दौरान दो महीनों से बिना कारण बताए अनुपस्थित चल रहे पालिका के चतुर्थ श्रेेणी के कर्मचारी, महेंद्र चपरासी का एसडीएम ने निलंबन कर दिया। साथ ही लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

सरधना नगर पालिका में लगातार दो महीनों से अनुपस्थित चल रहे चतुर्थ श्रेेणी के कर्मचारी महेंद्र चपरासी का सोमवार को एसडीएम ने निलंबन कर दिया। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ईओ निरूपमा प्रताप के ट्रांसफर के बाद ईओ का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे हैं। पालिका के सफाई कर्मचारियों की तीन दिन पूर्व पालिका में खुद ही उपस्थिति ली और उनके कार्य क्षेत्र बांटने के निर्देश दिए। साथ ही दोषी और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी थी। इसी क्रम में सोमवार को एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने दो महीनों से अनुपस्थित चल रहे चपरासी महेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाने के लिए भी पालिका लिपिक विपिन कुमार व परिवेक्षक अशोक कुमार से सूची तैयार करने को कहा। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने साफ कहा कि लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना वजह किसी कर्मचारी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


खास बातें:
बिना कारण बताए दो माह से अनुपस्थित चल रहा है सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed