{"_id":"5ad514024f1c1b9b098b4eb9","slug":"15239137329-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में शव अटका होने की फर्जी सूचना पर दौडी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में शव अटका होने की फर्जी सूचना पर दौडी पुलिस
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
शव मिलने की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
सरधना। सलावा झाल के निकट सोमवार को दोपहर के समय गंगनहर में शव झाड़ियों में अटका होने की सूचना किसी ने पुलिस को दी। थाना पुलिस के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम पर भी शव होने की सूचना दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस गंगनहर झाल के निकट पहुंची, लेकिन न तो पुलिस को फोन करने वाला मिला और न ही शव, घंटों तक गंगनहर की खाक छानने के बाद पुलिस बैरंग लौट गई। चौकी प्रभारी सलावा दिव्य प्रताप व एसएसआई मकेश कुमार ने बताया कि किसी ने अज्ञात शव अटका होने की फर्जी सूचना दी थी। सूचना देने वाले का भी पता लगाया जा रहा है और हो सकता है, शव पानी में आगे की तरफ बह निकला हो उसके लिए भी गंगनहर में अज्ञात शव की जांच कराई जा रही हैं।