फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा के सबका साथ-सबका विकास की जगह-बदमाशों का साथ-अपराधियों का विकास-अतुल प्रधान

भाजपा के सबका साथ-सबका विकास की जगह-बदमाशों का साथ-अपराधियों का विकास-अतुल प्रधान

Tue, 17 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के सबका साथ-सबका विकास की जगह-बदमाशों का साथ-अपराधियों का विकास-अतुल प्रधान

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनता देगी जवाब: अतुल
सरधना। भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे को भूलकर सिर्फ अपना विकास करने पर लगी है। जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में जनता इनका मुंहतोड़ जवाब देगी। यह बातें सोमवार को सपा नेता अतुल प्रधान ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए नगर अध्यक्ष के आवास पर कही।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सपा नेता ने कहा कि बसपा और सपा का गठबंधन ही जनता को भाजपा के उत्पीड़न से बचाएगा। भाजपा सबका साथ सबका विकास नारे की जगह बदमाशों का साथ अपराधियों के विकास के नारे पर काम कर रही हैं। क्षेत्रीय विधायक समर्थक अवैध कब्जे कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जंगली जानवर खेतों में नुकसान कर रहे हैं, भाजपा ने नंदी शाला बनवाने की बात कही थी। लेकिन वह जुमला साबित हुई, नोएडा व आगरा जोन में करीब 23 सौ किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र मिलने के बाद भी उनसे वसूली की जा रही हैं। भाजपा सरकार उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे लगा रही है। सरधना में इंस्पेक्टर रहे जितेंद्र कुमार जो मेरठ में सीओ के पद पर तैनात है, उन पर जमकर भड़ास निकाली और सुमित एन्काउंटर और योगेश वर्मा की पिटाई की बात का हवाला देते हुए उनसे रिटायरमेंट के बाद भी हिसाब चुकता करने की बात कही। सरधना विधान सभा क्षेत्र में सीएचसी निर्माण-सलावा झाल पुल जो सपा सरकार की देन है, जिन पर भाजपा का पत्थर लगाया जा रहा है। नोटबंदी ओर जीएसटी से देश बेहाल हैं। गन्ना किसान खासा परेशान हैं, साढे आठ हजार करोड़ रुपया किसानों का बकाया है और करीब सात सौ करोड़ रुपया मेरठ के किसानों का है। इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, ऐमीशाह, शफीकुद्दीन, इकराम, मंजूरमलिक, मुख्तारखान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed