फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसडीएम से की प्राचीन कुएं के जीर्णोद्घार की मांग

एसडीएम से की प्राचीन कुएं के जीर्णोद्घार की मांग

Tue, 17 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम से की प्राचीन कुएं के जीर्णोद्घार की मांग
मराठा कॉलीन कुए का सौंद्रीयकरण करायेगी पालिका
विज्ञापन

सरधना। सरधना नगर ही नहीं बल्कि तहसील क्षेत्र में धीरे-धीरे कुओं का अस्तित्व खत्म होता जा रहा हैं। तहसील अभिलेखों में सैकड़ों कुएं दर्ज हैं। नगर में भी कुओं पर अवैध अतिक्रमण एवं कब्जे होने पर कुएं दिखाई नहीं देते। पालिका में एक मराठा कालीन कुआं है, जिसके जीर्णोद्घार की मांग जनता ने एसडीएम से की थी। पालिका चेयरपर्सन ने शिकायत पर कार्रवाई कराने और प्राचीन कुएं का सौंदर्यीकरण कराने की बात कही हैं।
सरधना नगर पालिका ने सोमवार को नगर के लोगों की मांग पर प्राचीन मराठा कालीन कुएं के सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लिया हैं। हिंदू धर्म में विवाह शादी व बच्चे के जन्म के समय कुआं पूजन की धार्मिक क्रिया की जाती है। कुओं की भूमि पर अवैध कब्जे या अतिक्रमण होने के कारण कुएं पूजन के लिए भी हिंदू धर्म में लोगों को खासी परेशानी होती हैं। वहीं सरधना नगर पालिका में मराठा कालीन कुआं आज भी सही सलामत है। कुछ साफ सफाई करा दी जाए तो उसका जीर्णाद्घार हो सकता हैं। इसी को लेकर नगर के लोगों के साथ ही हिंदू संगठन के लोगों ने पालिका चेयरपर्सन सबीला अंसारी से कुएं के जीर्णोद्घार की मांग की। इस संबंध में एसडीएम राकेश कुमार सिंह को भी शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र देने वालों में संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक, अभिषेक, राजीव, आकाश सैनी, नकुल, मोहित ठाकुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

भले ही कुएं का पानी पीने योग्य न रहा हो लेकिन कुआं हिंदू धर्म में एक धार्मिक स्थल के रूप में भी पूजा जाता है। आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ ही मराठाकालीन कुएं के संरक्षण के लिए जल्द ही सौंदर्यीकरण का काम कराया जाएगा। -सबीला अंसारी चेयरपर्सन नगर पालिका सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
-हिंदू धर्म में धार्मिक कार्यक्रम-कुआ पूजन को लेकर भी बढती जा रही हैै,परेशानी-
-शिकायत पर पालिका ने कुए का जल्द सौंद्रीयकरण कराने की बात कही-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed