{"_id":"5ad380dd4f1c1b60098b4ad3","slug":"15238105281050-8-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाईन फाल्ट से बड़कली में 50 बीघा ईख और 8 बीघा गेहू की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाईन फाल्ट से बड़कली में 50 बीघा ईख और 8 बीघा गेहू की फसल जलकर राख
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला/किठौर।
ग्राम बड़कली में रविवार दोपहर हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से पचास बीघा ईख और आठ बीघा गेेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की जानकारी की है।
क्षेत्र के गांव बड़कली निवासी अनिल के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बताया कि इसमें ईख की फसल खड़ी हुई थी। रविवार दोपहर लाइन में हुए फाल्ट से उनकी ईख में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया। इसकी जानकारी पाकर ग्रामीण खेत पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लगभग 50 बीघा ईख और आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। गांव बड़कली निवासी अनिल, सुजित, टीटू, राजेश्वर, विजयराम, सुभाष की करीब 50 बीघा ईख और आठ बीघा गेहूं की फसल जली है। दौराला पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली है। पीड़ित किसानों ने मामले की तहरीर देने की बात की है।
किठौर क्षेत्र के ग्राम गेसूपुर जुनुबी निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह की गांव में चार बीघा जमीन है। उसमें गेहूं की फसल खड़ी है। आरोप है कि शनिवार को किसी वजह से खेत में आग लग गई। जिससे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। इस बाबत पीड़ित ने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मुख्य बातें
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया