फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खेतो में खडी गेंहू की फसल को काटने में किसानो का संशय

खेतो में खडी गेंहू की फसल को काटने में किसानो का संशय

Sun, 15 Apr 2018 07:36 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खेतो में खडी गेंहू की फसल को काटने में किसानो का संशय
बहसूमा। आसमान में बादल दिखने से लगातार मौसम में हो रहे परिवर्तन से किसान संशय में हैं।वे गेहूं की कटाई को लेकर दिक्कत में हैं। अप्रैल में जुलाई सरीखा मौसम हो रहा है। बेमौसम बारिश से गेहूं एवं सरसों की नष्ट हुई है। जिससे किसान टूट चुका है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। वहीं, रात को मौसम ठंडा रहता है। सुबह में आसमान में बादल दिखाई देते हैं। धीरे-धीरे बादल छंट जाते हैं। मार्च से यही हाल चल रहा है। इससे किसानों को क्षति हो रही है। वहीं, इस बार गेहूं की फसल बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है। किसान सुभाष चपराना, भंवर सिंह, गजे नागर, सतेंद्र गुर्जर के मुताबिक मौसम के उतार-चढ़ाव ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


सड़क से नहीं उठाया जा रहा टूटा विद्युत पोल
बहसूमा। कस्बे के मुख्य प्रवेश तिराहे रामकटोरी शिव मंदिर के निकट बीते एक सप्ताह से विद्युत पोल टूटा हुआ है। जिससे पोल के आसपास बॉक्स और एरियल बंच कंडक्टर फैला हुआ है। उसे विद्युत निगम और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने वहां से हटवाने की जरूरत समझी है। हालांकि यह गुजरने वाले सैकड़ों वाहन एवं छात्र-छात्राओं के लिए हादसे का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित रामकटोरी शिव मंदिर के निकट तिराहा स्थित विद्युत पोल को अज्ञात वाहन ने एक सप्ताह पूर्व टक्कर मार कर तोड़ दिया था। पोल पर लगा बॉक्स एवं एरियल बंच कंडक्टर वहीं बिखरे पडे़ हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन छात्र एवं वाहन गुजरते हैं। इससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। हालांकि उक्त तार में कभी करंट प्रवाहित नहीं किया गया है। विद्युत निगम और न ही जनप्रतिनिधियों ने इसे हटवाने की पहल की है। इस संबंध में ऊर्जा निगम के जेई सुरेंद्र कुमार का कहना है कि टूटे सीमेंट के खंभे को निगम नहीं उठवाता है। मार्ग पर फैले एरियल बंच कंडक्टर को हटवाया जाएगा। उधर, लोगों में विद्युत निगम की लापरवाही के प्रति आक्रोश पनप रहा है। कस्बावासियों ने जेई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने प्रांरभ कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed