{"_id":"5ab3ef924f1c1ba3238b6a6f","slug":"152174196811-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला नगर पंचायत के नऐ कार्यालय का विरोध, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला नगर पंचायत के नऐ कार्यालय का विरोध, हंगामा
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला।
नगर पंचायत कार्यालय का पुराना भवन सही हालत में होने के बावजूद तथा नगर पंचायत में दस सभासदों के विरोध के बाद भी टेंडर पास कर बृहस्पतिवार को दौराला चौराहे पर नए कार्यालय निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर सभासदों एवं कस्बे के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। लोग विरोध स्वरूप धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में सभासदों एवं ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम से करके नए कार्यालय नहीं बनने और पुराने कार्यालय में ही धन लगाए जाने की मांग की है। एसडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है, जिस पर लोग शांत हुए।
दौराला कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त होने के बाद गांव में तालाब के पास सरकारी स्कूल में नगर पंचायत का कार्यालय बना हुआ था। कुछ वर्ष पहले ही इस भवन का पुन निर्माण कराया गया था। सभासद तनु चौधरी, संजय, आमिर, शौकीन, उपेंद्र, समंदर, कपिल, दीपक, ओमवती आदि ने बताया कि नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में लगभग 24 लाख की लागत से बनने वाले नए भवन के लिए प्रस्ताव पास कर दिया था। इसके लिए टेंडर भी निकाल दिया। सभी दस सभासदों ने नए भवन के निर्माण पर पहली और दूसरी बैठक में आपत्ति जताई थी। सभासदों ने लिखित में विरोध दर्ज कराया था। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को गुपचुप तरीके से दौराला चौराहे पर टंकी परिसर में नगर पंचायत के नए भवन का निर्माण शुरू करा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर सभासद, कस्बावासी विकास अहलावत, नवाब सिंह, मिंटू, सूरज चौधरी, अजय, राकेश, विनोद, राजपाल, रविंद्र अहलावत आदि के साथ मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने निर्माण रुकवा दिया। हंगामे के बाद सभी सभासद और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। उन्होंने इस बाबत टेंडर निरस्त करने और इस धन को पुराने कार्यालय में ही लगाने की मांग करते हुए एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन मंडलायुक्त के नाम सौंपा। एसडीएम सरधना राकेश कुमार ने ग्रामीणों को जांच का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए।
कस्बे के विकास के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस पर कस्बे के कुछ लोगों को आपत्ति है। जिसके चलते कार्य रुकवा दिया है। दोनों पक्षों से वार्ता की जायेगी। इस मामले में किसी समझौते के बाद ही कार्य कराया जायेगा। -रीमा शर्मा, चेयरपर्सन, दौराला नगर पंचायत
विज्ञापन
मुख्य बातें
ग्रामीणों और सभासदों ने हंगामा करके निर्माण कार्य रुकवाया
कुछ साल पहले ही बनाया गया था नगर पंचायत का भवन
नए भवन बनाने के बजाए पुराने का ही नवीनीकरण कराने की मांग की