फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर पालिका ईओ ने लिपिक उमेश को निलंबित किया।

नगर पालिका ईओ ने लिपिक उमेश को निलंबित किया।

Thu, 22 Mar 2018 07:15 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका ईओ ने लिपिक उमेश को निलंबित किया।
मवाना।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में रुचि नहीं लेने के कारण पालिका के लिपिक उमेश कुमार तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रकरण की जांच अधीक्षक विनय सागर को सौंपी है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज ने पालिका लिपिक उमेश कुमार को जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि उसकी ड्यूटी वार्ड संख्या 13, 15, 20, 23 व 24 में लगाई गई थी। जिसमें निर्देशित किया था कि डूडा से तैनात निरीक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर उक्त कार्य निर्धारित समय में नियमानुसार पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। पालिका कार्यालय द्वारा बीती आठ फरवरी को उक्त कार्य को प्राथमिकता पर करने तथा अनियमितता अथवा विलंब होने पर तो इसके लिए आप व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। उक्त महत्वपूर्ण कार्य में आपने रुचि नहीं ली। आज तक भी कोई आख्या अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत नहीं की। जिससे स्पष्ट हुआ कि कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। उक्त कृत्य से शासन की महत्वपूर्ण योजना में विलंब हुआ है। कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने, शासन की महत्वपूर्ण योजना में रुचि नहीं लेने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। उक्त प्रकरण में विनय सागर कर अधीक्षक को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
अनियमितता बरतने पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed