फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हत्याकांड के विरोध में भाकियू 22 को बहसूमा थाने में देगी धरना।

हत्याकांड के विरोध में भाकियू 22 को बहसूमा थाने में देगी धरना।

Fri, 16 Mar 2018 08:11 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
हत्याकांड के विरोध में भाकियू 22 को बहसूमा थाने में देगी धरना।
मवाना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने उजैर हत्याकांड के गवाहों पर बहसूमा थाना प्रभारी द्वारा फर्जी मुकदमें लगाए जाने के विरोध में 22 मार्च को थाने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है। भाकियू के तहसील अध्यक्ष नरेश चौधरी ने बताया कि गांव अकबरपुर सादात के उजैर हत्याकांड के गवाहों पर बहसूमा थाना प्रभारी ने फरजी मुकदमें लगा दिए हैं। मुख्य गवाह पर दबाव बनाया जा रहा है। जिससे वे गवाही देने से मुकर जाएं। जिसके विरोध में 22 मार्च को बहसूमा थाने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ चुनाव में अशोक अध्यक्ष चुने
परीक्षितगढ़। नगर के बीआरसी कार्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का निर्वाचन 2018 के लिए ब्लॉक स्तरीय चुनाव कराया गया। जिसमें कुल मतदाता 73 शिक्षकों में से 70 ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं, चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी विकास शर्मा जिला महामंत्री , पर्यवेक्षक पवन यादव, खलील अहमद, रतन पाल, विजय कुमार की देखरेख में संगठन ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार को 57 मत एवं गजेंद्र कुमार को 13 मत मिले। जिसमें अशोक कुमार विजयी हुए। महामंत्री पद पर नरेंद्र कुमार को 48 मत एवं प्रवीण कुमार को 22 मत मिले। चुनाव में जीत से अशोक कुमार के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस मौके पर मनोज शर्मा, अब्दुल वाहिद, शकील अहमद, आदेश कुमार, मदन पाल, महेन्द्र, मुकेश कुमार, रामकुमार चौधरी, नितिन कुमार, विनोद कुमार, राहुल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed