{"_id":"5aabc9a34f1c1bab758b5b22","slug":"152120796117-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपसाड़ में शिविर लगाकर पशुओं का किया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपसाड़ में शिविर लगाकर पशुओं का किया टीकाकरण
Updated Fri, 16 Mar 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला।
कपसाड़ गांव स्थित गोशाला में शुक्रवार को सकौती पशु चिकित्सालय द्वारा शिविर लगाकर मवेशियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और टीकाकरण किया गया। इस दौरान पशुओं में बीमारी के लक्षण देख चिकित्सक ने पशुपालकों को बीमारी से बचाव के टिप्स दिए।
सकौती पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम कपसाड़ गांव स्थित गोशाला पहुंची। उन्होंने वहां शिविर लगाकर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पशु एनीमिया से ग्रसित मिले। उन्होंने साथ ही खानपान सही नहीं होने के कारण पशु कमजोर मिले। उन्होंने पशुओं को टीका किया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में डा. अशोक कुमार ने पशुपालकों को पशुओं के खानपान एवं देखभाल, प्रबंधन की जानकारी, निर्धारित समय पर टीका लगवाने की सलाह एवं समय-समय पर कीड़े की दवा खिलवाने की सलाह दी। शिविर में कौशल कुमार, सुधीर कुमार, संदीप, मोहर सिंह, सुभाष, वीर सिंह, संत सिंह आदि का सहयोग रहा है।
मुख्य बातें
पशुओं में मिली बीमारी, पशुपालकों को दिए टिप्स