{"_id":"5aa924c64f1c1b92778b56dd","slug":"152103468112-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरानी गांव में किसानों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरानी गांव में किसानों की बैठक
Updated Wed, 14 Mar 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। सुरानी गांव में बुधवार को नरेंद्र मोदी सेना के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में किसानों की समस्या को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
दौराला क्षेत्र के गांव सुरानी में पूर्व प्रधान वेदपाल के आवास पर आयोजित बैठक में नरेंद्र मोदी सेना के जिलाध्यक्ष शोकेंद्र भारद्वाज ने किसानों से समस्याएं सुनीं। किसानों ने कहा कि सड़क टूट रही है, जिस कारण गन्ने डालने में भी समस्या आ रही है। इसके अतिरिक्त किसानों ने मांग की कि जब तक किसानों का गन्ना खेत में रहे तब तक मिल बंद न किया जाए। हालांकि मिल भुगतान करने में सबसे आगे है। शोकेंद्र भारद्वाज ने कहा कि जब तक किसानों का गन्ना खेत में रहेगा तब तक मिल बंद नहीं की जाएगी। किसानों की जो समस्या हैं, उनका समाधान कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसानों की कई अन्य समस्याओं का भी समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उमेश चौधरी, मंगल सिंह, श्योराज शर्मा, विनोद कुमार, बृजेश कौशिक, अंकुर राणा, अर्जुन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।