{"_id":"5aa82d654f1c1bbb758b54e1","slug":"15209713522-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के चलते एनएचआई ने भाजपा नेता के शोरूम की दीवार गिराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के चलते एनएचआई ने भाजपा नेता के शोरूम की दीवार गिराई
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोदीपुरम। अंसल टाउन के पास खतौली निवासी भाजपा नेता पारस जैन का एक कार कंपनी का शोरूम है। शोरूम मालिक ने एनएचएआई की करीब 250 स्कवायर मीटर जमीन पर कब्जा कर दीवार बना रखी है। इसको लेकर टोल के डायरेक्टर श्रीधर नारायण के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी मंजिल सैनी से मिला था। मंगलवार सुबह एनएचएआई के अंशुल चौधरी, टोल के मेंटेनेंस मैनेजर बृजेश सिंह, रूट ऑपरेशन चेयरमैन बलराम चौधरी, डायरेक्टर पंकज सिंह पुलिस के साथ दो जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। टीम का शोरूम मालिक और अन्य लोगों ने विरोध कर हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में टीम ने दीवार को गिराकर जमीन कब्जा मुक्त कराई। इसके अलावा अंसल टाउन के पास की गई अवैध पार्किंग को भी टीम ने हटाया।