फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिन पारा 35 के पास, हवा भी रही गर्म

दिन पारा 35 के पास, हवा भी रही गर्म

Wed, 14 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
दिन पारा 35 के पास, हवा भी रही गर्म

विज्ञापन
मोदीपुरम।
मौसम अभी से गर्म होने लगा है। पारा लगातार बढ़ते हुए 35 डिग्री के पास पहुंच गया है। वहीं गर्मी ने पिछले 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे में आने वाले समय में गर्मी ज्यादा परेशान करेगी, इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
मार्च के दूसरे सप्ताह में ही तापमान 35 डिग्री के पास पहुंच गया। मंगलवार को दिन में चल रहीं हवाएं भी गर्म रहीं। वर्तमान में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। 23 साल में 13 मार्च का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा रहा। इससे पहले 13 मार्च 1995 को 35 डिग्री तापमान रहा था। मंगलवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 76 और न्यूनतम 24 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना कि तापमान 35 से ऊपर जा जा सकता है। 15 मार्च को आसमान पर हल्के बादल आने से कुछ स्थानों पर मौसम बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

बढ़ता तापमान ठीक नहीं
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जिस तरह से तापमान तेजी से बढ़ रहा है, वह ठीक नहीं है। अगर आगे भी ऐसा ही हाल रहा तो इस बार गर्मी ज्यादा परेशान करेगी। बढ़ते तापमान का असर फसलों पर भी दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले नौ वर्षों का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2010 30.6 13.6
2011 29.6 10.6
2012 26.3 13.6
2013 28.3 12.3
2014 25.6 14.1
2015 27.9 13.9
2016 29.6 10.9
2017 26.7 7.7
2018 34.9 17.1


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed