{"_id":"5aa2f19c4f1c1b094a8b4580","slug":"15206283619-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक पार कर रहे मजदूर को अंतिम यात्रा की बस ने कुचला,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक पार कर रहे मजदूर को अंतिम यात्रा की बस ने कुचला,मौत
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गढ़ रोड पर राधा गोविंद कॉलेज के पास शुक्रवार दोपहर अंतिम यात्रा वाहन (बस) से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव देखकर पत्नी और भाई बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो भीड़ भड़क गई। बाद में लोगों ने पुलिस से हाथापाई कर शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी निवासी बबलू (25) पुत्र मंगतराम घर पर ही क्रिकेट की बॉल बनाता है। शुक्रवार दोपहर को वह किसी काम से गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद कॉलेज के पास गया था। इस बीच जब वह सड़क पार कर रहा था तो गढ़ जा रहे अंतिम यात्रा वाहन (बस) ने उसे कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। युवक का भाई और पत्नी खून से लथपथ शव देखकर बेहोश हो गई। सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार भी पहुंचे। घटना स्थल भावनपुर क्षेत्र का था तो एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजने की कोशिश की तो भीड़ भड़क गई और एक सिपाही से हाथापाई कर शव छीन लिया। परिजनों ने बीच सड़क पर ही शव रखकर जाम लगा दिया। बाद में सीओ सदर देहात विजय प्रकाश फोर्स के साथ पहुंचे। मौके पर मौजूद लोग पीड़ित परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एक घंटे बाद किसी तरह सीओ ने लोगों को समझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ भावनपुर ने बताया कि हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया था। बाद में किठौर पुलिस ने चालक ओमप्रकाश को पकड़कर बस को कब्जे में ले लिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बेटे के दिल में छेद, कैसे होगा इलाज
बबलू की मां सुरेम और पत्नी शीतल रोते हुए बोल रही थीं कि बबलू के बेटे अनमोल के दिल में छेद है। अब बच्चे का इलाज कैसे होगा। बबलू दो बेटे अनमोल, प्रशांत, एक भाई और दो बहन हैं। मौके पर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं लोगों के हंगामे के कारण गढ़ रोड पर जाम लगा तो पुलिस ने तेजगढ़ी चौराहे से ही वाहनों को हापुड़ रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया।