{"_id":"5aa2c49d4f1c1bb1758b47fc","slug":"15206168434-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना खुर्द में तोडी गई प्रतिमा के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना खुर्द में तोडी गई प्रतिमा के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने का विरोध
परीक्षितगढ़। मवाना बस स्टैंड पर सपा एससीएसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशोर वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मवाना खुर्द में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दलित विरोधी है। दलितों पर आए दिन अत्याचार बढ़ रहे हैं। और दलितों के साथ लूट, डकैती, बलात्कार और हत्याएं जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। चार दिन पूर्व मवाना खुर्द में दलितों के मसीहा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़कर दलितों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान लिख कर सर्व समाज का सम्मान किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को दलित समाज सबक सिखाऐगा। वहीं, इससे पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष संदीप जाटव, मनीष वाल्मीकि, राजा टांक, जितेंद्र नारंगपुर, इंतजार चौधरी आदि रहे।
एलटी लाइन से पशु जले
परीक्षितगढ़। ग्राम खरखाली में एलटी लाइन से चिंगारी गिरने से झोपड़ी में आग लग गई। इस बीच झोपड़ी में बंधे तीन पशु झुलस गए। कश्मीरी पत्नी नरेश ने बताया कि एलटी लाइन की चिंगारी से आग लगी और भैंस की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू किया। झोपड़ी के जलने से एक लाख का नुकसान हुआ।