{"_id":"5aa0129e4f1c1bd9388b5313","slug":"15204402015-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल विद्घुत निगम पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल विद्घुत निगम पहुंचा
Updated Wed, 07 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल खरखौदा इकाई के व्यापारी बुधवार को बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर विद्युत निगम पहुंचे तथा सभी मांगे पूर्ण कराने की मांग की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल खरखौदा इकाई के व्यापारी प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में ऊर्जा निगम एसई देहात अनिल कुमार सिंह से मिले। व्यापारियों ने बताया कि कस्बे में विद्युत आपूर्ति देहात क्षेत्र की जा रही है। हालांकि बिजली के बिल शहर की दर से भेजे जा रहे हैं। व्यापारियों ने मांग की कि यदि आपूर्ति देहात की दी जा रही है तो मीटरों को उतारा जाए। कस्बे में ब्लॉक रोड पर विद्युत लाइन जर्जर हो चुकी है। उसे बदलवाया जाए। खरखौदा कस्बे में बिजली संबंधी समस्या सुनने के लिए कोई भी अधिकारी नहीं मिलता है। खरखौदा कस्बे की आपूर्ति उलधन रोड स्थित फीडर से की जाए। आरडीएफ एवं आईडीएफ बिलों को ठीक कराने के लिए प्रतिमाह कैंप लगवाया जाए। जिससे लोगों की समस्या का निस्तारण हो सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी, महामंत्री शैवाल दुबलिश, प्रांतीय युवा अध्यक्ष इसरार सिद्दिकी, अतुल्य गुप्ता, पुनीत निमेष समेत कई लोग मौजूद रहे।