फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर कार क्षतिग्रस्त।

एक रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर कार क्षतिग्रस्त।

Sun, 04 Mar 2018 07:32 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
एक रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर कार क्षतिग्रस्त।
मवाना। नगर से गुजर रही एक रोडवेज बस ने कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, पुलिस ने चालक एवं परिचालक को कब्जे में लिया। हालांकि कार चालक ने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

मेरठ डिपो की एक रोडवेज बस हस्तिनापुर से मेरठ के लिए जा रही थी। नगर में थाने के निकट बस की एक कार से टक्कर हो गई। कार चालक व अन्य लोगों ने बस को रोकना चाहा, लेकिन चालक बस को तेजी से भगा ले गया। इस पर कार चालक ने थाने में जानकारी दी। पुलिस ने फलावदा चौक के निकट रोडवेज बस को रुकवाया और चालक एवं परिचालक को थाने ले आई। हालांकि कार चालक ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ थाने में तहरीर नहीं दी। एसएसआई करतार सिंह का कहना है कि चालक का लाइसेंस पुलिस के पास है। हालांकि बाद में चालक-परिचालक को छोड़ दिया।
विज्ञापन


मुख्यारोपी से जानमाल को खतरा बताया
मवाना। गांव सठला निवासी एक महिला ने करीब तीन वर्ष पूर्व पीड़ित के भाई पर जानलेवा हमले के मुख्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उससे जानमाल को खतरा बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सठला निवासी शाबिस्ता पुत्री हसीन अहमद खान ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व गांव निवासी एक युवक ने उसके भाई पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया था। जिसमें पीड़ित के भाई की जान बड़ी मुश्किल से बच पाई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में केवल एक आरोपी को जेल भेजा था। मुख्य आरोपी समेत कई लोग अभी फरार हैं। मुख्य आरोपी द्वारा गवाहों पर दबाव बनाने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा का कहना कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed