{"_id":"5a940fac4f1c1bbe218b534c","slug":"151965300314-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत
Updated Mon, 26 Feb 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला।
हाइवे पर भराला झाल के निकट रविवार रात सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची टोल की एंबुलेंस ने घायल को मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई किए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव भराला निवासी (55) याकूब मजदूरी करता था। बताया कि वह रविवार रात मोदीपुरम से भराला गांव लौट रहा था। वह हाइवे पर भराला झाल के पास पहुंचा तो अपने गांव जाने के लिए हाइवे को पार करने लगा। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे याकूब गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायल को मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर रात उपचार के दौरान याकूब की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली मगर मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार करते हुए बिना पीएम कराए शव को सोमवार को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया।
मुख्य बातें
भराला झाल के पास देर रात हाइवे पर हुआ हादसा
परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्दे-ए-खाक किया