{"_id":"5a92d86c4f1c1bd04b8b7b37","slug":"151957332112-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेप टू सक्सेस स्कूल में भजन संध्या का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेप टू सक्सेस स्कूल में भजन संध्या का आयोजन
Updated Sun, 25 Feb 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
जानीखुर्द। स्टेप टू सक्सेस स्कूल बागपत रोड पर रविवार को एक भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें आर्ट आफॅ लिविंग के सदस्यों ने भजन प्रस्तुत किये। इस दौरान भजन सुनने के लिए बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चों के अभिभावक और क्षेत्रीय व्यक्ति आये।
स्टेप टू सक्सेस स्कूल में आयोजित भजन संध्या का शुभारम्भ स्कूल के चेयरमैन संजय बंसल और सह सचिव अंशु बंसल ने दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम के दौरान आर्ट आफॅ लिविंग के श्री जया बनर्जी और उनके सहयोगियों के गाये भजनों की स्वर लहरी पर सारा वातावरण भक्ति संगीत में डूब गया। श्रोता भी भजनों पर झूमने पर मजबूर हो गये। इस दौरान जया बनर्जी ने कहा कि जीवन के अध्यात्मक के महत्व को नकारा नहीं जा सकता है। इस हमें मानसिक ऊर्जा और क्षमताओं को विकास होता है। इस दौरान संस्थान के डायरेक्टर पीके वशिष्ठ, प्रतिभा सिंह, विधि शर्मा, सोनिया, प्रमिला आदि उपस्थित रहे।म