फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिन में आसमान पर रहे हल्के रहे बादल, दिन का पारा गिरा

दिन में आसमान पर रहे हल्के रहे बादल, दिन का पारा गिरा

Sun, 25 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
दिन में आसमान पर रहे हल्के रहे बादल, दिन का पारा गिरा
बारिश के आसार कम, हवा का बदलेगा रुख
विज्ञापन

मोदीपुरम। मौसम का मिजाज प्रतिदिन बदल रहा है। शनिवार को दिन में कभी बादल तो कभी धूप दिखाई दी। इससे दिन के तापमान में गिरावट आई है। आने वाले चौबीस घंटे में मौसम और बदलेगा, राजस्थान से आने वाले हवाओं का असर कम होगा।

शनिवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 80 और न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में .3 की बढ़ोत्तरी हुई है। वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है, हालांकि की बारिश के आसार ज्यादा नहीं है। राजस्थान की तरफ से आ रही दक्षिणी हवाओं का असर चौबीस घंटे में कम होगा। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाओं से मौसम बदलेगा। आईआईएफएसार के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि सोमवार को मौसम पूरी तरह से साफ होगा। 27 और 28 को फिर से आसमान पर हल्के बादल रहेंगे। दिन का तापमान और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed