फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो घंटे टोल फ्री कराकर मांगी हाईकोर्ट बेंच

दो घंटे टोल फ्री कराकर मांगी हाईकोर्ट बेंच

Sat, 24 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
दो घंटे टोल फ्री कराकर मांगी हाईकोर्ट बेंच
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति के नेतृत्व में वकीलों ने शुक्रवार को हाइवे स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। इस दौरान दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक दो घंटे तक टोल फ्री कराया गया।
विज्ञापन

वकीलों ने टोल से गुजरने वाले वाहन चालकों को हाईकोर्ट बेंच की आवश्यकता के बारे में पैम्फलेट देकर जागरूक किया। सभी लोगों ने बेंच की मांग को जायज बताकर समर्थन भी दिया। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व अग्रवाल ने सभा के दौरान कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए जरूरत बन चुकी हाईकोर्ट बेंच की मांग को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। लेकिन इस बार आर-पार की लड़ाई होगी। बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रबोध शर्मा ने इस आंदोलन में सामाजिक संगठनों के साथ विभिन्न दलों से सहयोग का आह्वान किया। सभा के दौरान पल्लवपुरम रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके सिंह, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार और सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष केशरदत्त शर्मा ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान चौ. नरेंद्र पाल सिंह, डॉ. ओपी शर्मा, जीएस धामा, चौ. राजपाल सिंह, अजय त्यागी, डीडी शर्मा, नैपाल सिंह सोम, संजय शर्मा, अजय शर्मा, अनिल जंगाला, मुकेश वालिया, निर्मला भारद्वाज, अनुराधा जैन, प्रेरणा चौधरी, अलका शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, निशी रानी, उर्वशी सिंह, फैजी तरन्नुम, मुकेश गुप्ता, राजीव शर्मा, अजय स्वामी, अतुल जैन, मुकेश तोमर, अशोक कुमार, मनुज बुटार, राजीव कुमार, सर्वेश शर्मा, अशोक शर्मा, जगदीश पावटी सहित काफी संख्या में वकील मौजूद रहे। इससे पूर्व कचहरी में वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए चारों रजिस्ट्री कार्यालयों एवं कोषागार को बंद कराया। महामंत्री ने बताया कि हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आज शनिवार को वकील शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रचार-प्रसार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धक्कामुक्की, नोकझोंक हुई
टोल फ्री कराने के दौरान टोल के गार्डों और एक वकील के बीच धक्कामुक्की हो गई। इस बीच पैम्फलेट बांटने के दौरान एक कार में सवार लोगों ने खुद को अफसर बताकर पैम्फलेट लेने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर वकीलों और कार सवार लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। काफी हंगामे के बाद कार सवार लोगों द्वारा माफी मांगने के बाद उन्हें जाने दिया गया। उधर, टोल कंपनी के अनुसार दो घंटे टोल फ्री होने पर कंपनी को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। टोल वे के डायरेक्टर श्रीधर नारायण के अनुसार यह प्राईवेट कंपनी है। टोल फ्री होने से कंपनी को ही नुकसान होगा। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है।

वेस्ट यूपी में हुआ प्रदर्शन
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वेस्ट यूपी में धरना प्रदर्शन हुआ। बिजनौर में वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर जजी चौक पर जाम लगाया। नगीना में वकीलों ने 25 फरवरी तक कार्य से विरत रहकर विरोध जताने का निर्णय लिया। बागपत में वकील न्यायिक कार्र्य से विरत रहे और रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। बड़ौत और खेकड़ा में वकीलों ने उप निबंधक दफ्तर पर तालाबंदी कर अनशन जारी रखा। शामली कलक्ट्रेट परिसर में वकीलों ने क्रमिक अनशन कर रजिस्ट्री दफ्तर पर तालाबंदी की। मुजफ्फरनगर और खतौली में भी वकीलों ने कलमबंद हड़ताल रखी। सहारनपुर में अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।
हाईकोर्ट बेंच आंदोलन:
- कचहरी में रजिस्ट्री कार्यालय व कोषागार बंद कराकर वकील पहुंचे सिवाया टोल प्लाजा
- आज करेंगे शहर के प्रमुख चौराहों पर लोगों को बेंच के लिए जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed