{"_id":"5a834dd74f1c1baa1b8b7493","slug":"151855478912-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्षा की टक्कर से क्लर्क की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिक्षा की टक्कर से क्लर्क की मौत
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोदीपुरम। हाइवे पर बाइक सवार एक व्यक्ति को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया।
पल्लवपुरम फेज दो निवासी संजीव कुमार (44) पुत्र हरपाल पंवार कृषि विभाग क्लर्क थे। मंगलवार रात वह बाइक से घर जा रहे थे। हाइवे पर एक्सिस बैंक के सामने एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे संजीव सड़क पर गिर गए। वह सड़क पर काफी देर तक तड़पते रहे। इस बीच वहां से गुजर रहा एक राहगीर उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। चिकित्सकों के अनुसार संजीव के सिर और छाती में गंभीर चोट लगी थी। एसओ पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि संजीव ने हेलमेट नहीं पहना था। परिजनों ने तहरीर दी है।