{"_id":"5a7f01204f1c1b410b8b82f5","slug":"15182730011-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण प्रतिभाओं का अलंकरण समारोह में हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण प्रतिभाओं का अलंकरण समारोह में हुआ सम्मान
Updated Sat, 10 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर।
संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर के सभागार में शनिवार को पूर्व प्राचार्य की 71वीं जयंती के उपलक्ष्य पर ग्रामीण प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न के साथ मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान यज्ञ का आयोजन करके पुण्य आत्मा को याद किया गया। मुख्य अतिथि सिवालखास के विधायक ने कॉलेज के लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
संजय गांधी पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. केपी सिंह की 71वीं जयंती के उपलक्ष्य पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज में ग्रामीण प्रतिभा अंलकरण समारोह में कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने मेडल के साथ स्मृति चिह्न के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर माता सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। वहीं, पुण्य आत्मा को याद कर कॉलेज के प्रबंध तंत्र के साथ स्टाफ ने आहूतियां डालकर उनको याद किया। अपने वक्तव्य में भाजपा के विधायक जितेन्द्र सतवाई ने जहां शिक्षण संस्थाओं को हरसंभव मदद दिलाने का वादा किया। इस दौरान कॉलेज के डॉ. जिले सिंह ने अपने पिता करण सिंह, डॉ. सविता तोमर, डॉ. डीएस सोलंकी, डॉ. कल्पना, डॉ. भारतवीर, पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रकाशवीर मलिक, डॉ. रीना त्यागी, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. देवेंद्र कुमार बंसल, डॉ. साहब सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह, ब्रह्म सिंह कॉलेज सचिव रीता सिंह, डॉ. राजेन्द्र सिंह, डॉ. नीति नवीन, डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव, डॉ. ऋतु तथा डॉ. गुलवीर सिंह आदि ने अपने पूर्वजों की स्मृति में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल के साथ स्मृति चिह्न एवं 11-11 सौ रुपये प्रदान किए। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।
मुख्य बातें
संजय गांधी पीजी कॉलेज में पूर्व प्राचार्य की 71वीं जयंती के उपलक्ष्य पर ग्रामीण प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन