फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्काउट गाइड शिविर।

स्काउट गाइड शिविर।

Wed, 07 Feb 2018 06:36 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
स्काउट गाइड शिविर।
मवाना। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बुधवार को स्काउट एवं गाइड कैंप का समापन हुआ।
विज्ञापन

स्काउट एवं गाइड कैंप में विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला गाइड कैप्टन किरन तथा स्काउट मास्टर कंवरजीत ने किया। कैंप में बालिकाओं को गाइड के नियम, प्रतिज्ञा, झंडा फहराया गया। वहीं, गांठों के प्रकार तथा ब्लॉक गाइड कैप्टन सपना ने बालिकाओं को प्राथमिक चिकित्सा के संबंध में जानकारी दी। समापन कार्यक्रम में स्काउट मास्टर अनुज कुमार की सहायता से टेंट बनाना सीखा। मुख्य अतिथि जिला समन्वयक बालिका शिक्षा संतोष गोयल द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में वार्डन अमरीता, सहायक शिक्षिका प्रियंका, पूनम, संगीता, अंजू तथा आरती का सहयोग रहा।

परीक्षा केंद्र पर पुलिस नदारद होने की शिकायत की
मवाना। गांव रामपुर घोरिया निवासी सनुज कुमार ने थाने में दिए पत्र में कृषि इंटर कॉलेज जयसिंहपुर में परीक्षा के दौरान महज एक होमगार्ड तैनात रहने की शिकायत की। उन्होंने छात्राओं के साथ किसी अप्रिय घटना का अंदेशा जताते हुए लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव रामपुर घोरिया निवासी सनुज कुमार पुत्र सुबोध कुमार ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह सात फरवरी को प्रथम पाली में परिचित को छोड़ने के लिए कृषि इंटर कॉलेज जयसिंहपुर गया था। वह सुबह 6.30 बजे पहुंचा तो उसने देखा कि कॉलेज में मात्र एक होमगार्ड तैनात था और कोई पुलिस वाला नहीं था। वह परीक्षा संपन्न होने 10.45 बजे वापस आ गया। उसने पत्र में अंदेशा जताया कि परीक्षा खत्म होने पर कॉलेज से निकलते समय छात्राओं के साथ कोई भी घटना हो सकती है। सेंटर पर कापियों के साथ कुछ भी घटना हो सकती है। इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। पत्र में कॉलेज में जिनकी ड्यूटी थी तथा उन्होंने लापरवाही बरते ऐसे पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी परविंदर पाल सिंह का कहना है कि युवक झूठा आरोप लगा रहा है। क्योंकि उसको कॉलेज में घुसने से रोक दिया था। होमगार्ड के साथ एक दरोगा, दो कांस्टेबल तथा एक महिला कांस्टेबल तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed