{"_id":"5a71c22c4f1c1b514a8b6afe","slug":"15174049218-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीते पांच माह से लावारिस कार पर ध्यान नहीं दे रही है पुलिस।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीते पांच माह से लावारिस कार पर ध्यान नहीं दे रही है पुलिस।
Updated Wed, 31 Jan 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
नवीन मंडी में बीते पांच माह से लावारिस खड़ी होंडा सिटी पर पुलिस ने ध्यान देना गवारा नहीं किया है। कार पर स्कूटर का नंबर अंकित है।
चार माह पूर्व नवीन मंडी के कर्मचारियों ने पुलिस को लावारिस होंडा सिटी कार खडे़ होने की जानकारी दी थी। उस पर नंबर प्लेट यूपी 14 एवी 1900 अंकित है। उस समय जानकारी पाकर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची थी तथा जांच कर थाने को सूचना देकर लौट गई थी।
इसके बावजूद थाना पुलिस ने अभी तक इस पर ध्यान देना गवारा नहीं किया है। मंडी समिति सचिव राजपाल सिंह का कहना है कि उनको भी यहां पर आए पांच माह हो चुके हैं। उन्होंने भी थाने को सूचना दी थी। आज तक इस कार को नहीं ले जाया गया है। यदि पुलिस समय रहते उक्त कार को कब्जे में लेकर जांच करती तो शायद खुलासा हो सकता था। इस प्रकार गाड़ी को लावारिस कहीं किसी घटना को अंजाम देने के बाद छोड़ा जा सकता है। इस संबंध में थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं था। वे गाड़ी को आज ही मंगवाकर जांच कराएंगे।