फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोकशों ने पुलिस पर हमला बोला, तीन सिपाही और दो आरोपी घायल

गोकशों ने पुलिस पर हमला बोला, तीन सिपाही और दो आरोपी घायल

Sat, 27 Jan 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
गोकशों ने पुलिस पर हमला बोला, तीन सिपाही और दो आरोपी घायल
जानीखुर्द।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर धौलड़ी के जंगल में शुक्रवार देर रात गोकशी की सूचना पाकर जानी पुलिस ने दबिश दी। इस पर गोकशों ने पुलिस के ऊपर हमला बोलकर तीन सिपाहियों को घायल कर दिया। वहीं, दो आरोपी भी घायल हो गये। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि चार आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से दो गोवंश के अवशेष, औजार एवं एक आरोपी से तमंचा बरामद किया है।

जानी पुलिस ने शुक्रवार देर रात में पतला मार्ग पर धौलड़ी के जंगल में गोकशी किए जाने की सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने मौके पर जाकर गोकशी कर रहे आरोपियों को घेर लिया। इस पर गोकशों ने पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें सिपाही मोहन सिंह, धर्मेन्द्र कुमार और अमित कुमार घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बचाव में हल्का बल प्रयोग किया। जिसमें दो आरोपी घायल हो गये। उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि चार आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने घटना में घायल तीनों सिपाहियों और हिरासत में लिये दोनों आरोपियों को मेरठ के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों ने अपने नाम महबूब पुत्र शाबिर एवं जहीर पुत्र अब्दुल वहीद और फरार होने वाले साथियों के नाम फुरकान पुत्र मुद्दी, इमरान पुत्र मुद्दी, मेहरूद्दीन पुत्र मेहर इलाही एवं जब्बार रांघड़ सभी निवासी धौलड़ी बताए हैं। पुलिस को घटनास्थल से दो गोवंश के अवशेष एवं चार कुंतल मांस बरामद हुआ है। पुलिस को मौके से एक तमंचा और आठ चाकू, गोकशी के औजार बरामद हुए हैं। जानी थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र शर्मा के अनुसार बरामद मांस को डॉक्टरी परीक्षण के बाद जमीन में दबवा दिया। चिकित्सक ने प्रथमदृष्टया उसे गोमांस बताया है। वहीं, फरार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
जानी पुलिस ने जानकारी पाकर धौलड़ी के जंगल में दी दबिश
दो गोकश दबोचे, चार आरोपी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed