फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कांग्रेस कार्यकारिणी के सम्मेलन में विपक्ष पर साधा निशाना

कांग्रेस कार्यकारिणी के सम्मेलन में विपक्ष पर साधा निशाना

Sun, 21 Jan 2018 10:08 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकारिणी के सम्मेलन में विपक्ष पर साधा निशाना
सरूरपुर। जसड़ सुल्तान नगर गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में जीजान से काम करने की बात कही। इस दौरान पार्टी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

सम्मलेन में वक्ताओं ने भाजपा सरकार को किसान और मजदूर विरोधी बताया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मोघा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती से सरकार बनाने के लिए गांव देहात का एक एक वोट दिलाकर पार्टी को समर्थन दिलाना है। इस दौरान पार्टी के लिए अच्छा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुनफैद तथा संचालन केके गोस्वामी ने किया। इस मौके पर ठाकुर धर्म सिंह, विनोद शर्मा, राहुल जडौदिया, संजीव फुगाट, मुरसलीम चौहान, राजेन्द्र शर्मा, सुखपाल, अनवर, अरविन्द, मनोज चौहान, गुलजार, राहत अली, इस्लाम, जमील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed