{"_id":"5a64a3294f1c1ba5268b5c1b","slug":"15165450014-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरुकता शिविर।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरुकता शिविर।
Updated Sun, 21 Jan 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित मतदाता जागरूकता शिविर में छह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जागरूकता शिविर में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों तथा छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। प्राचार्या डा. शक्ति साहनी ने संबोधन में कहा कि प्रजातंत्र का आधार स्वस्थ मतदान है। हमारे देश में अशिक्षा, अज्ञानता, गरीबी, जागरूकता के अभाव के कारण हम मताधिकार का प्रयोग नहीं करते हैं। मत का प्रयोग करना हमारा राजनीतिक अधिकार है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे मतदाता जागरूकता अभियान को गति दें तथा भारतीय लोकतंत्र को विश्व का सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र बनाएं। आयोजित प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डा. शक्ति साहनी, सरोज चौहान, पूजा गुप्ता तथा सायमा थीं। गायन प्रतियोगिता में ज्योति, शालू व जिया जीनवाल, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में मनीषा गर्ग, कहकशा और मीनाक्षी, चौपाल प्रतियोगिता में हुमा परवीन, राखी और शिवानी, भाषण प्रतियोगिता में अंजलि, सृष्टि एवं बबीता गोलदान, स्लोगन प्रतियोगिता में प्रिया, सलमा एवं शगुन तोमर तथा पोस्टर प्रतियोगिता में नीशू रानी, नौशाबा एवं समरीन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।