{"_id":"5a61f30c4f1c1b6e268b532c","slug":"151636884111-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव तोफापुर के तीन लोगों ने खाली प्लाट में पडे गोबर आदि से हो रह प्रदूषण से मुक्ति दिलाने की मांग की है।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव तोफापुर के तीन लोगों ने खाली प्लाट में पडे गोबर आदि से हो रह प्रदूषण से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
Updated Fri, 19 Jan 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। गांव तोफापुर के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को दिए पत्र में प्लॉट में गोबर और कूडे़ आदि से हो रहे प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग की है।
गांव तोफापुर निवासी ओंकार शर्मा, कमालू और बिल्लू ने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में कहा कि आबादी में एक व्यक्ति का प्लाट है। जिसमें उसने गोबर आदि डाल रखा है। यहां गोबर से गैस निकलती है। जिससे वातावरण प्रदूषित होता है। इससे संक्रामक फैलने का अंदेशा बना रहता है। इस संबंध में कई बार उससे शिकायत की तो वह लड़ने पर उतारू हो जाता है। प्लॉट में गंदगी हटवाए जाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी इंचौली को जांच के उपरांत कार्रवाई का आदेश दिया है।
ट्यूबवेलों के ताले तोड़कर चोरी
मवाना। गांव निलौहा में तीन ट्यूबवेलों के ताले तोड़कर सामान आदि चोरी कर लिया। इस संबंध में पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि चोरों ने संजीव कुमार पुत्र ओंकार सिंह, आकाश पुत्र अमरीश कांबोज निवासीगण गांव निलौहा तथा योगेंद्र कुमार निवासी भैंसा की ट्यूबवेलों के ताले तोड़कर स्टार्टर, केबल आदि चोरी कर लिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।