{"_id":"5a5bbfe74f1c1b66268b4693","slug":"15159625277-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में चली हवा, फिर भी बढ् गया पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में चली हवा, फिर भी बढ् गया पारा
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। मौसम में लगातार चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच रविवार को तापमान फिर सामान्य हो गया। शनिवार को रात का तापमान 5.3 डिग्री गिरकर न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था, जिसमें मकर संक्रांति पर उतनी ही बढ़ोतरी हो गई। रविवार दिन भर हवा चली। लेकिन पारा फिर भी चढ़ गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 90 व न्यूनतम 37 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा। सुबह और शाम को ही ठंड का असर रहेगा, जबकि दिन में धूप से राहत रहेगी। आने वाले दिनों में मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन