फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अंतराष्ट्रीय हरे कृष्ण भक्तियोग सेवा संस्थान हस्तिनापुर धाम मवाना के कार्यकर्ताओं द्वारा मकर सक्रांति पर खीचड़ी बाटी।

अंतराष्ट्रीय हरे कृष्ण भक्तियोग सेवा संस्थान हस्तिनापुर धाम मवाना के कार्यकर्ताओं द्वारा मकर सक्रांति पर खीचड़ी बाटी।

Sun, 14 Jan 2018 07:36 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय हरे कृष्ण भक्तियोग सेवा संस्थान हस्तिनापुर धाम मवाना के कार्यकर्ताओं द्वारा मकर सक्रांति पर खीचड़ी बाटी।
मवाना/बौंद्रा। मकर संक्रांति के उत्सव पर हरिहर विहार स्थित अंतरराष्ट्रीय हरे कृष्ण भक्तियोग सेवा संस्थान पर हरे कृष्ण परिवार के महंत रघुराम रामचंद्र दास ने कहा कि इस पावन पर्व पर रात छोटी होती है। सेवा संस्थान कार्यकर्ताओं द्वारा खिचड़ी वितरित नगर की कॉलोनी रामबाग, नालंदा एवं तक्षशिला आदि में किया गया। इस दौरान प्रदीप जैनर, सुरेंद्र शर्मा, रजनीश विश्वकर्मा, मधुकर रस्तोगी, आयुष, तेजप्रताप एवं डा. प्रदीप आदि रहें। वहीं, भारत विकास परिषद मवाना गुरुदेव के तत्वावधान में खिचड़ी एवं कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोपाल सर्राफ, शाखा अध्यक्ष अजय अग्रवाल, विनय, मुकेश कामिल, मंयक रस्तोगी, कपिल एवं निखिल गोयल आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, अखिल भारतीय उपभोक्ता परिषद के तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित चेयरमैन अय्यूब कालिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कामिल ने की तथा संचालन भाजपा नेता कपिल शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि नूर मोहम्मद, सिराजुद्दीन अंसारी, महीपाल सागर आदि ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व धार्मिक होने के साथ-साथ सामाजिक भी है। इस त्योहार के माध्यम से मौसम के सम्मान करने की बात कहीं। इस दौरान कार्यक्रम में सपा नेता नाजमा खां, बबीता चौधरी, तारिक आजम, सीताराम, वाल्मीकि, निजाम अब्बासी, शाहनवाज कुरैशी और विजय जग्गी आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, बौंद्रा क्षेत्र के गांव छुछाई में समाजसेवी युवकों ने मकरसंक्रांति के अवसर पर गांव के गोल्डन शिव मंदिर पर गांव के बच्चों को खिचड़ी का प्रसाद बांटकर मकर संक्राति मनाईं। समाजसेवी नौबहार सिंह नागर ने बताया कि इस तरह के आयोजन कराते रहने चाहिए। इससे एकता कायम रहने के साथ एक-दूसरे से मिलकर खुशी मिलती है। इस मौके पर पटेल सिंह, हरवीर सिंह, जगवीर सिंह, सोमपाल सिंह, हरेंद्र कुमार, सोनू कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने किए आयोजन
खिचड़ी एवं कंबल का वितरण किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed