{"_id":"5a5a731e4f1c1bf0408b4b8f","slug":"15158773324-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन में दूसरी बार सबसे सर्द शुक्रवार की रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन में दूसरी बार सबसे सर्द शुक्रवार की रात
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। न्यूनतम तापमान फिर 5.3 डिग्री गिरने से शुक्रवार की रात इस सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात दर्ज हुई। जिससे रात का पारा एक बार फिर से सामान्य से नीचे आ गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 48 घंटे तक कोहरा रहेगा। दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे आ सकता है।
कभी कोहरा कभी धूप के बीच एक बार फिर से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले नौ जनवरी की रात तापमान सबसे कम 2.9 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र पर शनिवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री व रात का तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 94 व न्यूनतम 33 प्रतिशत रही। दिन में हवा 6-8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। दिन के तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट रही।
शनिवार दिन भर अच्छी धूप खिलने से मौसम नरम बना रहा। लेकिन शाम को सर्द हवाओं और हल्के कोहरे ने फिर से लोगों को परेशान किया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि रात का तापमान जनवरी माह में दूसरी बार सबसे सर्द रहा है। यह सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात है। रात में बढ़ती सर्दी के साथ अगले 48 घंटे तक कोहरा छाया रहेगा। कुछ स्थानों पर कोहरा अधिक तो कुछ पर कम होने की संभावना है। आने वाले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे आ सकता है।
विज्ञापन
- शुक्रवार की रात रही सीजन की दूसरी सर्द रात, दिन का पारा भी गिरेगा