{"_id":"5cb8dabbbdec2214084cface","slug":"151555618491-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत पर जागा सिस्टम, लखनऊ तक हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत पर जागा सिस्टम, लखनऊ तक हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौत पर जागा सिस्टम, लखनऊ तक हड़कंप
-पुलिस और प्रशासन की नींद टूटी, पुराना रिकार्ड खंगाला
मेरठ।
शोहदों से परेशान महिला के जान देने के बाद सरकारी सिस्टम की नींद टूटी। मामला लखनऊ तक गूंजा तो पुलिस में खलबली मच गई। आनन फानन में पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत का रिकार्ड खंगाला। लिखित में शिकायत न होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने थाना पुलिस से जवाब तलब किया है।
हस्तिनापुर के पीड़ित परिवार को उत्पीड़न दो साल से होना बताया जा रहा है। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को भी थी। पुलिस तक भी बात पहुंची थी, लेकिन दबंगों के सामने उनकी बोलती बंद थी। बृहस्पतिवार को जब परिवार ने जहर लिया और महिला की मौत हो गई। तब जाकर पुलिस ने गंभीरता दिखाई। इससे पहले कि लोगों को गुस्सा फूटता पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायतों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। ताकि हाईकमान को रिपोर्ट भेजी जाए कि हमारे यहां किसी पीड़ित परिवार की लिखित में शिकायत नहीं है। हालांकि पुलिस ने मजबूत कार्रवाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
ताबड़तोड़ दबिश, फोर्स तैनात
घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने पीड़ित परिवार के युवक से तहरीर लेकर हस्तिनापुर थाने में केस दर्ज किया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी। हस्तिनापुर, मवाना व बहसूमा थाने की टीम ने नामजद आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। इससे पहले मामला तूल पकड़ता पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
फोर्स लगाकर कराया अंतिम संस्कार
घटना को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का गांव में अंतिम संस्कार कराया। सीओ मवाना यूएन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पिता-पुत्री का हाल जाना। पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपियों पर मजबूत कार्रवाई की जाएगी। कोई आरोपी नहीं बचेगा। वहीं, कार्रवाई न करने वाले पुलिसकर्मियों की जांच कराने की बात कही।