फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सड़क पर बैठकर किया नुक्कड़ नाटक, पुलिस से नोकझोंक

सड़क पर बैठकर किया नुक्कड़ नाटक, पुलिस से नोकझोंक

Sun, 07 Apr 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर बैठकर किया नुक्कड़ नाटक, पुलिस से नोकझोंक
पुलिस ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया
विज्ञापन

पुलिस और शिक्षिकाओं में तीखी नोकझोंक हुई, शिक्षिकाओं को कार्रवाई की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। कस्बे के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को नगर स्थित एक कॉलेज की शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को लेकर सड़क पर नुक्कड़ नाटक किया। जिस कारण मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शिक्षिकाओं को जमकर फटकार लगाई। जिस पर शिक्षिकाओं एवं पुलिसकर्मियों में तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने साइड में नुक्कड़ नाटक करने की हिदायत दी।

हस्तिनापुर रोड स्थित एक कॉलेज की शिक्षिकाएं शनिवार को छात्र-छात्राओं को लेकर थाने के समीप पहुंचीं। यहां उन्होंने छात्र-छात्राओं को सड़क पर बैठा दिया और मतदान के लिए जागरूक करने को लेकर नुक्कड़ नाटक शुरू कर दिया। इससे मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर जाम लग गया। इसकी लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे एसएसआई नरेंद्र कुमार ने शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को सड़क से हटाया। उन्होंने कहा कि उन्हें मार्ग अवरुद्ध करने की अनुमति नहीं दी गई है। मतदान के प्रति जागरूक करना अच्छी बात है, लेकिन जाम लगाकर मतदान के लिए जागरूक करना लोगों को परेशान करना है। इस पर एसएसआई एवं शिक्षिकाओं की तीखी नोकझोंक हो गई। एसएसआई ने शिक्षिकाओं को जाम लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस पर शिक्षिकाएं शांत हुईं। इसके बाद शिक्षिकाओं ने सड़क किनारे नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। एसएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि कॉलेज को नुक्कड़ नाटक की अनुमति दी गई थी। हालांकि कॉलेज की शिक्षिकाओं ने सड़क पर जाम लगाकर नुक्कड़ नाटक किया, जो गलत है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिक्षिकाओं को भविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed