{"_id":"5ca28468bdec2213f932fc16","slug":"151554154600-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रै क्टिकल के नंबर नहीं भेजने पर अटका कई पाठ्यक्रमों का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रै क्टिकल के नंबर नहीं भेजने पर अटका कई पाठ्यक्रमों का रिजल्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रैक्टिकल के नंबर नहीं भेजने से अटका रिजल्ट
-कुलपति ने तीन कार्य दिवसों में कॉलेजों को नंबर भेजने के दिए निर्देश
मेरठ।
सीसीएसयू से संबद्ध कई कॉलेजों में दिसंबर में हुई सेमेस्टर परीक्षा के कई पाठ्यक्रमों का रिजल्ट अटक गया है। कॉलेजों ने इन पाठ्यक्रमों के सेशनल, प्रैक्टिकल और वायवा के नंबर अभी तक विवि को नहीं भेजे हैं। कुलपति के आदेश पर इन कॉलेजों को चेतावनी जारी कर तीन कार्य दिवसों में नंबर भेजने को कहा गया है।
सीसीएसयू ने पिछली बार सेशनल, प्रैक्टिकल और वायवा के नंबर ऑनलाइन भेजने की व्यवस्था की थी। सभी कॉलेजों को इस संबंध में निर्देश दिए थे कि परीक्षा खत्म होते ही प्रैक्टिकल कराकर तुरंत उनके नंबर ऑनलाइन भेजे जाएं।बार-बार निर्देश जारी किए जाने के बाद भी कुछ कॉलेजों ने 51 कोड के नंबर नहीं भेजे हैं। इसके चलते इन पाठ्यक्रमों का रिजल्ट जारी नहीं हो पा रहा है। अगले सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भी भरे जा रहे हैं। इनकी अंतिम तिथि 12 अप्रैल है। ऐसे में अगर रिजल्ट जारी नहीं हुआ तो परीक्षा फार्म भरने में भी दिक्कत आएगी। इसको देखते हुए कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने ऐसे कॉलेजों के खिलाफ तीन कार्य दिवसों में नंबर नहीं भेजने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इन पाठ्यक्रमों का अटका है रिजल्ट
बीएससी होम साइंस प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, एमएससी होमसाइंस प्रथम सेमेस्टर, एमएफए प्रथम सेमेस्टर, बीपीईएस प्रथम, तृतीय, पंचम, सेमेस्टर के आंतरिक एवं प्रयोगात्मक अंक नहीं भेजे गए हैं। इसके अलावा बीसीए प्रथम सेमेस्टर, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर एवं बीबीए प्रथम सेमेस्टर के कोड शामिल हैं।