फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   समझौते में बनी बात, गईं पिया के साथ

समझौते में बनी बात, गईं पिया के साथ

Sun, 31 Mar 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
समझौते में बनी बात, गईं पिया के साथ
- परिवार परामर्श केंद्र पर 44 दंपती के मामलों में हुई सुनवाई
विज्ञापन

- पांच मामलों में एसपी क्राइम ने एफआईआर के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। परिवार परामर्श केंद्र पर दंपति के बीच विवाद के छोटे-छोटे मामले सुनकर काउंसलर सुनकर भी हैरान हैं। शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र पर 44 दपंती के मामलों में सुनवाई हुई, इनमें से सात मामलों में समझौता हो गया। इसके बाद महिलाएं पति के साथ ससुराल चली गईं।
दौराला क्षेत्र की महिला की शादी पांच साल पहले हापुड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। दंपति के एक बेटा है। दो साल पहले पिता ने किसी बात पर बेटे को डांट दिया था। पत्नी ने विरोध किया तो विवाद हो गया। इससे नाराज महिला बेटे को लेकर मायके चली गई। मामला इतना बढ़ा कि पीड़िता ने पति, सास और ससुर पर दहेज मांगने का आरोप लगाकर शिकायत की। परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसलरों ने इस मामले में सुनवाई की। यहां पति द्वारा माफी मांगने पर ही महिला ससुराल गई।
विज्ञापन

मेडिकल क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी महिला की शादी तीन साल पहले नौचंदी क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। पति पत्नी दोनों ही प्राइवेट जॉब करते हैं। छह माह पहले खाना बनाने की बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद मामला पुलिस अफसरों तक पहुंच गया। काउंसलिंग हुई तो दंपति में आपसी विवाद सुलझ गया। फलावदा निवासी महिला का निकाह आठ माह पहले फलावदा निवासी युवक के साथ हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि पति शराब पीकर परेशान करता है। काउसिलिंग में युवक ने अपने परिजनों के साथ माफी मांगी तो महिला ससुराल ने जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

44 मामलों में हुई सुनवाई
परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी मोनिका जिंदल ने बताया कि 44 मामलों में से सात मामले में समझौता हो गया। पांच मामलों में एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक ने रिपोर्ट दर्ज के निर्देश दिए हैं। अन्य मामलों में तारीख लगाई गईं है। एसपी क्राइम ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र पर जिन मामलों में लगातार बुलाने के बाद भी लड़का पक्ष नहीं पहुंच रहा। उन मामलों में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed